महावीर जयंती के ड्राई डे पर भी छलके जाम, दीवार के छेद और शटर से धड़ल्ले से बिकी शराब

Update: 2026-03-31 17:07 GMT

 

 भीलवाड़ा। महावीर जयंती के पावन पर्व पर घोषित 'ड्राई डे' के बावजूद भीलवाड़ा शहर में शराब की जमकर बिक्री हुई। आबकारी विभाग और पुलिस की अनदेखी के चलते शराब माफिया पूरी तरह सक्रिय रहे। बंद शटर और दीवारों में बने सुराखों से शराब धड़ल्ले से बेची गई और शाम ढलते ही शराब के ठेकों के पीछे कतारें लग गईं। शहर के बिलिया, पांसल चौराहा, 100 फीट रोड और पुराना बस स्टैंड स्थित शराब के ठेकों पर यह अवैध कारोबार बेखौफ चलता रहा। यहां ठेके के बाहर खड़ा एक युवक पहले ग्राहकों से पैसे का कलेक्शन करता था, फिर उसकी आवाज पर अंदर बैठा साथी सेल्समैन दीवार के छेद या शटर के नीचे से शराब की बोतल थमाता नजर आया। इसी तरह हरिशेवा के पीछे स्थित शराब के ठेके पर भी हालात किसी भी अन्य ड्राई डे की तरह ही नजर आए। शहर में खुलेआम चल रहे इस खेल से आबकारी विभाग और संबंधित थाना पुलिस पूरी तरह अनजान बनी रही, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News