ठगों का खेड़ा नाडी में नहाने गए चार युवकों में से एक की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Update: 2026-03-31 09:53 GMT

आटूण/ठगों का खेड़ा (छोटू बलाई)। आटूण ग्राम पंचायत के गांव ठगों का खेड़ा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ नाडी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्‍थानीय न‍िवासी गोकुल गुर्जर ने बताया कि नारू पुत्र सुरेश कंजर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नाडी में नहाने के लिए गया था। चारों दोस्त नाडी में उतरकर नहा रहे थे, तभी अचानक नारू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन चौथा साथी नारू पानी से बाहर नहीं आ सका।

दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच चुकी । घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गाँव में शोक की लहर है।

पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के अनुसार, बागोर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेश कंजर का 13 वर्षीय बेटा नारू कंजर अपने ननिहाल पुर थाना इलाके के आटूण कंजर बस्‍ती में आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने साथी बालकों प्रकाश कंजर, लक्ष्मण कंजर और चेतन कंजर के साथ ठगों का खेड़ा गांव के पास स्थित नाडी में नहाने गया था। नहाने के दौरान नारू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया, ज‍िसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News