सवाईपुर.कारोई ,हमीरगढ़ ओर टहला स्कूल का अच्छा रहा परिणाम

Update: 2026-03-31 12:42 GMT

 

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज मंगलवार को 12 वीं बोर्ड का आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का परिणाम घोषित किया गया । जेसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, विद्यार्थी अपने-अपने परिणाम ढूंढने में लग गए, अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं । सवाईपुर सहित क्षेत्र के विद्यालयों का परिणाम तकरीबन शत-प्रतिशत रहा । बनकाखेड़ा गांव की एक छात्रा ने जिले में क्षेत्र का नाम रोशन किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया की विद्यालय में तीनों वर्गों का प्रणाम शपथ प्रतिशत रहा, विद्यालय में सबसे अधिक अंक सरिता कुमारी जाट ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय, गांव, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया । इसके साथ ही सुनीता जाट ने 89.20 प्रतिशत, राहुल प्रजापत ने 88.80 प्रतिशत, सपना तेली ने 88.40 प्रतिशत, कोमल सुथार ने 87.80 प्रतिशत, हर्षिता साहू ने 86.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुजनों, माता-पिता, गांव व‌ क्षेत्र का नाम रोशन किया । राजकीय संस्कृत विद्यालय खजीना की छात्रा कृष्णा बलाई ने 89.40 प्रतिशत व मनीषा जाट ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । राउमावि बड़ला का छात्र संजय बलाई ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का मान बढ़ाया । राउमावि रीठ, कोटड़ी के छात्र कन्हैयालाल जाट ने 93 प्रतिशत और सूरज सेन ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किये । एसआरके खंडेलवाल स्कूल जोबनेर, जयपुर के छात्र सालरिया निवासी चिराग सुवालका ने 12वीं साइंस में 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव,माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किये । रॉयल पब्लिक स्कूल गिरवा, उदयपुर के छात्र सवाईपुर निवासी लक्ष्य श्रोत्रिय ने 90.20 प्रतिशत और सालरिया निवासी राज सुवालका ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किये । राउमावि राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा के छात्र सवाईपुर निवासी आशीष उपाध्याय ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । वही आदर्श विद्या मंदिर कोटड़ी के छात्र खजीना निवासी गोविंद चौधरी ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये ।।

लाडपुरा [ शिव लाल जांगिड़ ] राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टहला में कक्षा 12 में बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 16 छात्र - छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें कक्षा 12 का छात्र विकास कुमार गुर्जर ने 93.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मोनिका दरोगा 80.80% तथा तृतीय स्थान कविता कुमारी गुर्जर 76.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। मीडिया प्रभारी श्री सूरज मल बैरवा व.अ. सामाजिक विज्ञान के अनुसार कक्षा 12 में कुल 16 छात्र - छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से 8 प्रथम श्रेणी से, 7 द्वितीय श्रेणी से, 1 तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य श्री पूर्ण मल बड़ोदिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी साथ ही इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए समस्त स्टाफ, अभिभावकों , ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, यह परिणाम अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा। विकास कुमार गुर्जर ने अपनी सफलता का श्रेय माता सायरी देवी और पिता संपत गुर्जर को दिया है।

हमीरगढ़ के संस्कृत विद्यालय का शत प्रतिशत रहा परिणाम

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में संचालित सेठ घासी लाल सामर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, हमीरगढ़ ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णगोपाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 34 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से सभी छात्र सफल रहे। इनमें 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।परीक्षा में लिखित सिंह चौहान ने सर्वाधिक 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने व्याकरण शास्त्र विषय में शत-प्रतिशत (100/100) अंक अर्जित किए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत का ही परिणाम है कि संस्था ने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी विद्यालय हर वर्ष राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।



 



*कारोई की बेटी कृतिका ने 12वीं विज्ञान वर्ग में गाड़े सफलता के झंडे

गुरला (बद्री लाल माली )कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है, इसे चरितार्थ कर दिखाया है भीलवाड़ा जिले के कारोई की होनहार छात्रा कृतिका वैष्णव ने। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं विज्ञान (मैथ्स) के परिणामों में कृतिका ने 93% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

*स्कूल और परिवार में खुशी की लहर*

राजसमंद जिले के सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोयदा की छात्रा कृतिका ने 500 में से कुल 465 अंक हासिल किए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता विनोद वैष्णव, माता रेखा वैष्णव और समस्त परिवारजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कृतिका वैष्णव ने अध्यापक सोहन जी कुमावत का योगदान व कृतिका के कड़े अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।

*इतिहास रचने जैसी उपलब्धि*



 


93% जैसे गौरवशाली अंकों के साथ कृतिका ने विद्यालय के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 

Similar News