हमीरगढ़ में खटीक समाज ने निकाली पारंपरिक फूलडोल शोभायात्रा, गुलाल से रंगा माहौल
By : bharathalchal
Update: 2026-03-31 15:50 GMT
हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)
कस्बे में खटीक समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र मास की तेरस के पावन अवसर पर पारंपरिक फूलडोल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तिमय धुनों पर लोग झूमते नजर आए और एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। पूरे मार्ग में गुलाल की रंगीन छटा देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। यात्रा कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राधा कृष्ण भगवान की आकर्षक झांकि ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने एकता, भाईचारे और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।