भगवानपुरा में हनुमान जयंती पर पर विभिन्न कार्यक्रम

Update: 2026-03-31 16:37 GMT

 भगवानपुरा ( कैलाश शर्मा ) हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल गुरुवार को गांव के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे वहीं बावड़ी वाले हनुमान मंदिर पर मंगलवार को सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया जबकि बुधवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा व गुरुवार 2 अप्रैल को दोपहर हनुमान जी की झांकी सजाकर बैंड बाजो के साथ पुष्प वर्षा करते हुए भजन कीर्तन एवं रामधुनि के साथ जुलुस समूचे गांव में निकाला जाएगा जोकि गांव के विभिन्न मार्गो मे होता हुआ पुनः हनुमान मंदिर पर पहुंचेगा ।

Similar News