भीलवाड़ा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
भीलवाड़ा । शहर में मंगलवार शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को दिनभर की चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से भारी राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह से भीलवाड़ा में मौसम साफ था और दोपहर तक लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। लेकिन शाम के बाद मौसम ने करवट ली। इससे पहले सोमवार शाम को भी मौसम में ऐसा ही बदलाव देखने को मिला था, जिसके चलते जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश हुई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है। शहर सहित जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। इसके बाद गुरुवार से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455