राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का बदला नाम, अब 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ' के रूप में करेगा काम

Update: 2026-03-31 18:05 GMT


भगवानपुरा कैलाश शर्मा)। राजस्थान का सबसे बड़ा शिक्षकों का संगठन 'राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)' अब 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा)' के नए नाम से काम करेगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के हित में कार्य करने वाले इस प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षक संगठन का व्याप 10192 संकुल, 402 खंड, 45 जिला, 22 विभाग और 10 संभागों में है। संपूर्ण प्रदेश में इसकी कार्यकारिणी पूरी तरह सक्रिय है। इस संगठन की वर्तमान सदस्यता राजस्थान प्रदेश में 2,70,283 और पूरे भारतवर्ष में लगभग 13 लाख है। अब यह विशाल शिक्षक संगठन अपने परिवर्तित नए नाम 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)' के साथ अपना कार्य प्रारंभ करेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News