भीलवाड़ा में पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट और धमकी, मामला दर्ज

Update: 2026-01-22 04:34 GMT

भीलवाड़ा। के गंगापुर थाना क्षेत्र में अनमोल पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर कल रात (20 जनवरी 2026) एक कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी कैलाश चंद्र ने तीन नामजद आरोपियों किशन, रिद्धकरण और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, किशन और रिद्धकरण बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने आए थे। पैसे मांगने पर उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट न होने का बहाना बनाया और खुद को भूपेंद्र सिंह का आदमी बताकर कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। जब कर्मचारी ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाया और भूपेंद्र सिंह को मौके पर बुला लिया।

भूपेंद्र सिंह अपनी कार से आया और उसने भी 3,350 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर कर्मचारी कैलाश चंद्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित ऑफिस में छिपने गया, तो आरोपी वहां भी घुस गए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों खेत सिंह और पृथ्वीराज ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Similar News