पुलिस लाइन क्षेत्र में गूंजे प्रभु श्री राम के जयकारे; माली समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा
भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में आज माली समाज द्वारा भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम और ठाकुर जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली गई कलश यात्रा में समाज का भारी उत्साह देखने को मिला।
भक्ति भाव से निकली कलश यात्रा
महोत्सव के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। बैंड-बाजों और ढोल की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पुलिस लाइन क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।
प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन
माली समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान राम और ठाकुर जी की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें न केवल पुलिस लाइन क्षेत्र बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों से माली समाज के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती का भी आयोजन किया गया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
* समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
* व्हाट्सएप: 9829041455
* विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
* सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
* फोन: 7737741455
* ईमेल: bhilwarahalchal@gmail.com
