विधायक कोठारी के आश्वासन के बाद खनिज विभाग के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ मंगल से दिया जाने वाला धरना स्थगित
भीलवाड़ा (हलचल)। जिले में रेत, पत्थर और मिट्टी खनन बंद होने से उपजे संकट और खनिज विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी सत्यनारायण गूगड द्वारा मंगलवार से दिया जाने वाला अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय विधायक अशोक कोठारी द्वारा जल्द प्रभावी कार्यवाही के आश्वासन के बाद लिया गया।
यह धरना मंगलवार, 3 फरवरी से आजाद नगर स्थित खनिज विभाग कार्यालय के बाहर प्रस्तावित था। समाजसेवी गूगड ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही और लीज बंद होने से हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि नई लीज आवंटन तक सरकारी धर्मकांटा चालू किया जाए ताकि जनता को राहत मिले।
प्रमुख मांगें और आरोप:
भ्रष्टाचार पर प्रहार: माइनिंग अधिकारियों द्वारा प्राइवेट गाड़ियां व ड्राइवर रखकर भ्रष्टाचार करने और आम जनता के फोन नंबर ब्लैकलिस्ट करने के आरोप।
12 सूत्रीय मांगें: अवैध रॉयल्टी वसूली पर रोक, लीज खत्म होने के बावजूद मनमाने दाम वसूलने के खिलाफ कार्रवाई।
मुआवजा व सुधार: माइनिंग हादसों में प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और स्टॉक से खराब हुई चरागाह भूमि पर कार्रवाई की मांग।
भीलवाड़ा हलचल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। विधायक अशोक कोठारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गूगड को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा ताकि कोई बेरोजगार न हो और आमजन को राहत मिले। इस भरोसे के बाद फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
