पंच दिवसीय नव कुंडलीय श्री राम महायज्ञ एवम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा का हुआ आयोजन
बिजौलियाँ(दीपक राठौर) नीलकंठ महादेव मंदिर कामा से भव्य कलश यात्रा के साथ ही सदा राम जी का खेड़ा गांव में भगवान श्रीराम जानकी मूर्ति एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय नव कुंडीय श्रीराम महाय़ज्ञ का आज शुभारम्भ हुआ जिसमें हजारों महिला पुरुषों ने भाग लिया, कलश यात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्पवर्षां कर स्वागत किया।
बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र के सदा राम जी का खेड़ा ग्राम मे स्थित भगवान श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जानकी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार से ही पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम महा यज्ञ का शुभारम्भ कामा ग्राम के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ ही हुआ, कलश यात्रा में विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटीबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ के साथ ही हजारों महिला पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा डी जे की पर भगवान के विभिन्न भजनों की धुन पर नाचते गाते यज्ञ स्थल पर पहुंची, कलश यात्रा का रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षां कर स्वागत किया।
पांच दिवसीय इस कार्यक्रम मे 7 फरवरी से ही प्रतिदिन नव कुंडीय श्रीराम महा यज्ञ के लिए मंत्रोच्चारण के साथ आहुतिया दी जायेगी।
इस दोरान 7 फरवरी रात्री मे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रकाशदास अपनी रचनाये प्रस्तुत करेंगे, 10 फरवरी रात्री मे सुंदर कांड का पाठ डाॅ मीथलैस नागर द्वारा किया जाएगा,11 फरवरी को कलश स्थापना, श्रीराम जानकी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नव कुंडीय महा यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी के साथ ही इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।