भीलवाड़ा: जिले में आज से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़, 'बार-कोड' सिस्टम से होगी नकल पर नकेल

Update: 2026-02-11 23:44 GMT


भीलवाड़ा हलचल। जिले में आज यानी गुरुवार से माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार परीक्षाओं को पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में बार-कोड प्रणाली लागू की है। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और गोपनीय सामग्री का वितरण भी केंद्रों पर कर दिया गया है।

परीक्षाओं का शेड्यूल और बदलाव

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में करीब एक माह पहले शुरू हो रही हैं। 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक (17 दिन) चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 10 मार्च तक (27 दिन) आयोजित की जाएंगी। विभाग ने केंद्रों की संवेदनशीलता की समीक्षा करते हुए उन केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा है, जहाँ पूर्व में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली थी।

तनाव मुक्त रहने की सलाह

परीक्षाएं जल्दी शुरू होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में मानसिक दबाव देखा जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के इस दौर में अंकों के बोझ तले न दबें। विद्यार्थी बिना किसी तनाव के धैर्य के साथ प्रश्नों को हल करें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Similar News