पारोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त

Update: 2026-02-24 07:47 GMT

कोटड़ी। पारोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी सियाराम के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने सरां का खेड़ा गांव के पास सुबह करीब 6 बजे नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते वाहन को पकड़ा। बताया गया कि यह कार्रवाई भीलवाड़ा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

वाहन जब्त करने के बाद मामले की सूचना माइनिंग विभाग को दे दी गई है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Similar News