सालरिया बालाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आगाज

Update: 2026-02-24 08:15 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) गिरडिया पंचायत के सालरिया गाँव के बालाजी मंदिर प्राँगण में ग्रामीणों ने किया बालाजी का अभिषेक । सर्व प्रथम प्रातः 9 बजे पण्डित राधेश्याम सिखवाल के सानिध्य पाँच वैदिक ब्राम्हणों मंत्रोच्चार के साथ गणपति पञ्चाङ्ग पूजन किया उसके पश्चात बालाजी को पंचामृत से पृथक पृथक स्नान करवाया । फिर रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों से अभिषेक किया । फिर श्रृंगार कर आरती की तथा प्रसाद वितरण किया । साथ ही अखण्ड रामचरीत मानस का पाठ प्रारम्भ किया जो मंगलवार को हवन के साथ समापन होगा तथा रात्रि में भजन संध्या होगी । इस आयोजन में कैलाश चन्द्र तेली ,पूर्व सरपंच प्रभुलाल गुजर,जगदीश तेली,पप्पू प्रजापत,राजूलाल सेन,गोविंद तेली,मोहनलाल,पण्डित सौरभ शास्त्री,रामचन्द्र, सत्यनारायण ,लोकेश सहित आदि ग्रामवासी उपस्थित थे

Similar News