सिंदडीयास गांव में रात के सन्नाटे में चोरों का क्रूर हमला, मां की नथ चुरा फरार संगठित गिरोह

Update: 2026-02-24 08:15 GMT

 

आकोला (रमेश चंद्र डाडा)सुवाणा थाना क्षेत्र के सिंदडीयास गांव में संगठित चोर गिरोह ने एक परिवार पर क्रूरता से हमला बोल दिया। चोरों ने घर की छत पर लकड़ी की बली चढ़कर अंदर घुस आए और सोते हुए देवबक्ष गाडरी के कमरे का दरवाजा लुंगी से बांध दिया, ताकि वह जाग न सके। इसी दौरान उन्होंने देवबक्ष की मां चांदू देवी की नाक से सोने की नथ (लगभग 12 ग्राम, मूल्य करीबन 1.80 लाख रुपये) उड़ा दी और फरार हो गए।

पीड़ित देवबक्ष गाडरी (पिता: घीसा गाडरी, मां: चांदू देवी) ने बताया, "परिवार बरामदे और दरवाजों पर सो रहा था। चोरों ने सुनियोजित तरीके से पीछे से छत पर चढ़ाई की। घटना बेहद खतरनाक थी, क्योंकि उन्होंने परिवार की सुरक्षा को ताक पर रख दिया।" देवबक्ष ने तत्काल सुवाणा थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि आस पास के गावो के CCTV फुटेज में चोरों की गतिविधियां की जांच करेंगी, साथ ही घटनास्थल पर लुंगी, ताला और अन्य सामान पर फिंगरप्रिंट्स मौजूद हैं। आसपास के मोबाइल लोकेशन्स से भी चोरों का पता लगाया जा सकता है।

देवबक्ष (मोबाइल: 9799978983) ने पुलिस से फॉरेंसिक जांच और चोरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा, "इससे गांववासियों का भरोसा बना रहेगा।" सुवाणा थाना प्रभारी ने जांच शुरू करने की पुष्टि की है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सबूत इकट्ठा कर रही है।गांव में चोरी की यह घटना सनसनी फैला रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Similar News