काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी, महाआंदोलन की दी चेतावनी

Update: 2026-02-24 10:33 GMT

रायपुर (भीलवाड़ा) - कैलाश चंद्र शर्मा। रायपुर क्षेत्र के भानुजा गांव निवासी एवं राष्ट्रीय करनी सेना के सचिव जगदीश भानुजा ने तथाकथित “काला कानून” को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उक्त कानून को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने इसे निरस्त नहीं किया तो व्यापक स्तर पर महाआंदोलन किया जाएगा।

जगदीश भानुजा ने अपने बयान में कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। चाहे विधानसभा चुनाव हों या राज्यसभा के चुनाव, सवर्ण समाज ने खुलकर भाजपा का साथ दिया और विजय दिलाई। इसके बावजूद सवर्णों पर ही “काला कानून” थोपना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस कानून के कारण आने वाली पीढ़ियां वर्तमान नेतृत्व को कोसेंगी। उनका आरोप है कि सरकार ऐसे कानून लाकर समाज में जातिवाद को बढ़ावा देना चाहती है और वर्गों को आपस में बांटने का प्रयास कर रही है।

भानुजा ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समय रहते कानून वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने इसे लेकर सरकार को खुली चेतावनी भी दी।

इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और समाज के विभिन्न वर्गों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News