सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का गठन: भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा के चुनाव संपन्न

Update: 2026-02-24 12:29 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में जहां वर्षभर के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, वहीं आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई टीम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।

सेवा कार्यों की गूंज: वर्षभर के प्रकल्पों की समीक्षा

वंदे मातरम् और संगठन प्रार्थना के साथ शुरू हुई बैठक में वित्त सचिव अनुराग वोहरा ने वित्तीय वर्ष का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। सचिव कमलेश बोड़ाना ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि शाखा ने रक्तदान शिविर, नेत्र जांच, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, 'भारत को जानो' प्रतियोगिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रकल्पों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद का मुख्य ध्येय समाज में सेवा और संस्कारों की जड़ें मजबूत करना है।

नई टीम की घोषणा:  बोड़ाना बने अध्यक्ष

चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती की देखरेख और शहर संयोजक श्याम कुमावत व प्रांतीय संपर्क प्रमुख रजनीकांत आचार्य की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया, जिसमें:अध्यक्ष: कमलेश बोड़ाना, सचिव: पंकज अग्रवाल,वित्त सचिव: दीपक चोरडिया को चुना गया है।

सामूहिक संकल्प के साथ समापन

नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे परिषद के 'सेवा, समर्पण, संस्कार एवं संगठन' के मूल मंत्र को नए आयामों तक ले जाएंगे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Similar News

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल:: पुर में आचार्य समाज ने गोबर के कंडों से की होली की स्थापना