नेत्र ज्योति का उपहार:: लायंस क्लब के शिविर में 217 की जाँच, 66 रोगियों के हुए सफल ऑपरेशन

Update: 2026-02-24 13:04 GMT


भीलवाड़ा। लायंस क्लब भीलवाड़ा एवं माण्डल माहेश्वरी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लायंस आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन हुआ। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस सेवा कड़ी में इस बार बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने लाभ उठाया।

सफलतापूर्वक संपन्न हुए ऑपरेशन, बांटे कंबल

क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 217 रोगियों की आँखों की जाँच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के लिए चयनित 66 रोगियों के सफल ऑपरेशन हॉस्पिटल की डॉक्टर्स टीम द्वारा किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन विनोद सिंघवी, विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्र बिड़ला, सीए दिलीप गोयल एवं भामाशाह जे.के. बागडोदिया ने सभी ऑपरेशन कराए गए रोगियों को कंबल वितरित किए।

नेत्रदान को बताया महादान, बांटे कपड़े के थैले

अतिथि विनोद सिंघवी ने लायंस क्लब की निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है, प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। वहीं अध्यक्ष पवन पंवार ने क्लब को वर्षभर सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया और 'प्लास्टिक मुक्त भारत' अभियान के तहत कपड़ों के थैले भी वितरित किए।

दवाइयां और चश्मे देकर किया विदा

हॉस्पिटल प्रभारी एल.बी. रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ और निःशुल्क चश्मे देकर ससम्मान घर रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन जे.पी. अग्रवाल ने किया। शिविर की सफलता में ओमप्रकाश काबरा, राजकुमार मून्दड़ा, विनोद बिड़ला, पुरुषोत्तम ईनाणी, अक्षय सेवा समिति के पदाधिकारियों और हॉस्पिटल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार

मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल:: पुर में आचार्य समाज ने गोबर के कंडों से की होली की स्थापना