दो बाइकों में टक्कर, दो गंभीर घायल

Update: 2026-02-24 13:56 GMT



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कोटड़ी चौराहा से खजीना रोड़ पर दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें दो जने गंभीर घायल हो गए, घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया । सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल रजनीश कुमार ने बताया कि खजीना रोड़ पर सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो जने घायल हो गए । आकोला निवासी पवन दरगड पिता जगदीश दरगड़ को निजी वाहन से सवाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रेफर किया, वही आकोला निवासी जगदीश नुवान पिता बंशी नुवान भी घायल हो गया, जिनको निजी वाहन की मदद से भीलवाड़ा भेजा गया । दुर्घटना के बाद मौके पर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ लग गई ।।

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार

मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल:: पुर में आचार्य समाज ने गोबर के कंडों से की होली की स्थापना