युवक पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार: करेड़ा पुलिस की कार्रवाई

Update: 2026-02-24 14:49 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। पिछले दिनों एक युवक पर रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में करेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

पैदल जा रहे युवक को कार सवारों ने घेरा था

सहायक उपनिरीक्षक शरीफ मोहम्मद ने बताया कि घटना 7 फरवरी की है। पीड़ित धवल गुर्जर उस दिन जालमपुरा से अपने गांव पैदल ही जा रहा था। जब वह छापरी चौराहा के पास पहुँचा, तभी एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने कार से उतरते ही धवल पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में धवल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आरोपित कालू चढ़ा पुलिस के हत्थे

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों पर नजर रखी और मंगलवार को हमले के आरोपित कालू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि  आरोपित से पूछताछ की जा रही है ।

फरार साथियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई और तात्कालिक कारण।

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार

मासूम वसुंधरा के लिए भीलवाड़ा में आक्रोश:: सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, दरिंदों को फांसी देने की मांग