विधायक ने बोहरी माता रानी के दर्शन कर, क्षेत्र में खुशहाली की कामना की

Update: 2026-02-24 08:13 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)मांडलगढ़ विधायक  ने सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बोहरी माताजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल द्वारा खेरपुरा चौराहा से बोहरी माताजी तक 03 किलोमीटर लंबी डामर सड़क के लिए DMFT कोष से 255 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कराने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सड़क निर्माण की इस बड़ी सौगात के लिए ग्रामीणों द्वारा विधायक का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यकर्ताओं से संवाद और विकास का संकल्प:

सम्मान समारोह के पश्चात विधायक  ने ग्राम नाहरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य ध्येय है और बोहरी माताजी मंदिर मार्ग के बनने से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

इस दौरान मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, निवर्तमान उप जिला प्रमुख भीलवाड़ा शंकरलाल गुर्जर, भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, मांडलगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, भीलवाड़ा जिला कार्यसमिति सदस्य गोवर्धन वैष्णव, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, भगवत सिंह राणावत (लाला बन्ना) उपस्थित रहे।

साथ ही निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य युवराज सिंह राणावत, सोहनलाल गुर्जर, किशनगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप गुर्जर, जीवा का खेड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि शोभालाल जाट, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, सांवर लाल गुर्जर (भोपाजी) सहित कई भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Similar News