होली की अग्नि में जलेंगी बाधाएं: सुख-समृद्धि और नजर दोष से मुक्ति के लिए अचूक उपाय
भीलवाड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक 'होलिका दहन' केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का एक महासंयोग भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में किए गए विशेष उपाय और टोटके जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर कर सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
शहर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों ने पाठकों की सुख-सुविधा के लिए कुछ विशेष और प्रभावशाली उपाय साझा किए हैं:
आर्थिक उन्नति और बाधा मुक्ति के उपाय
* दरिद्रता निवारण: होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र और 7 पीली कौड़ियां लेकर अपनी मनोकामना कहते हुए अग्नि में डालें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
* करियर और व्यापार: यदि नौकरी या व्यापार में अड़चनें आ रही हैं, तो 8 साबुत नींबू सिर से 21 बार उतारकर होलिका में समर्पित करें।
* मनचाही नौकरी: होलिका दहन से पहले जल में हल्दी या अष्टगंध मिलाकर 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का जाप करते हुए परिक्रमा करें।
नजर दोष और स्वास्थ्य रक्षा
* बीमारियों से मुक्ति: बीमार व्यक्ति के ऊपर से 4 गोमती चक्र उतारकर होलिका में डालें। होलिका की राख को शरीर पर लगाने से भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
* बच्चों की नजर उतारना: एक मुट्ठी सरसों, नमक और सात साबुत लाल मिर्च को बच्चे के सिर से सात बार घुमाकर अग्नि में डाल दें।
* नकारात्मकता का नाश: एक छोटे कपड़े में पीली सरसों, नमक और सूखी लाल मिर्च बांधकर सिर से पैर तक 7 बार वारकर अग्नि को समर्पित करें।
शनि दोष और शत्रु भय से राहत
* शनि की साढ़ेसाती/ढैय्या: एक मुट्ठी उड़द और काले तिल को आटे की लोई में गूंथकर, थोड़ा गुड़ मिलाएं। इसे काले कपड़े में बांधकर अपने ऊपर से वार कर अग्नि में डाल दें।
* भयमुक्ति मंत्र: शत्रु भय से मुक्ति के लिए होलिका दहन के समय इस मंत्र का जाप करें:
> "अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्"
पंडित कृष्ण कुमार शर्मा
ऑफिस: सिखवाल डेयरी के पास, छोटी पुलिया, सुभाष नगर, भीलवाड़ा।
शाखा: B 350, गेट नंबर 2, अंसल सुशांत सिटी, भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
