भीलवाड़ा। जिले के भीम-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148 डी मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। सड़क पर अचानक नीलगाय के आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर (भीलवाड़ा) निवासी दिलीप सिंह पुत्र फतेह सिंह राजपूत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से आसींद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आमली खेड़ा चौराहे के पास अचानक एक नीलगाय दौड़ती हुई सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में दिलीप सिंह ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे जाकर पलट गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत घायल दिलीप सिंह को कार से बाहर निकाला और आसींद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल भीलवाड़ा रेफर कर दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
