मांडल महोत्सव की तैयारियां तेज: नाहर नृत्य और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन से सजेगी सांस्कृतिक शाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मांडल (सोनिया)। ऐतिहासिक मांडल महोत्सव को इस वर्ष भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से पंचायत समिति सभागार में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस महोत्सव में साहित्य, धर्म और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नाहर नृत्य, भव्य भजन संध्या तथा राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मांडल विधायक, उपखंड अधिकारी संजना जोशी, तहसीलदार उत्तम कुमार जांगिड़, डिप्टी राहुल जोशी और थानाधिकारी रोहिताश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मुस्तैद दिखे। बैठक में कस्बे के प्रबुद्धजनों और मोतबिरान ने भी आयोजन को यादगार बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था
भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग पीएम श्री राजकीय विद्यालय में होगी, जबकि वीवीआईपी वाहनों के लिए पंचायत समिति परिसर आरक्षित रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश कस्बे में वर्जित रहेगा और उन्हें बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा।
200 से अधिक पुलिस जवान रहेंगे तैनात
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली, पानी, सफाई और बैठक व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। बैठक में रमेश बूलिया, प्रकाश मांणमिया, ओम प्रकाश, ओम तोतला, किशन कीर, भेरू लाल तड़बा, भेरू लाल सेन, राजेश तिवाड़ी, मुरलीधर बिड़ला, छीतर काबरा, गिरीराज ईनाणी, सुभाष सोनी, रमेश लड्ढा, सूरज राव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
