तपती धूप में राहगीरों को मिली राहत, कावां खेड़ा में लगाई प्याऊ
भीलवाड़ा BHNमारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान और नवयुवक मंडल द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समाजजनों के सहयोग से चारभुजानाथ मंदिर बड़े पार्क के पास कावां खेड़ा क्षेत्र में शीतल पेयजल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के दिनों में राहगीरों, मजदूरों और आमजन को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि तेज धूप और गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। प्याऊ पर प्रतिदिन ताजा और ठंडे पानी की कैन रखी जाएगी, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को स्वच्छ व शीतल जल आसानी से उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैया लाल पवार, उपाध्यक्ष रामपाल नीलड, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बैकुंदिया, सचिव नवीन कुमार मारू, मांगीलाल काला, बद्री लाल चनिया, गौतम चंद मारू, मुकेश कुमार मकवाना, शांति लाल नीलड, शिवराज तंवर, कैलाश चंद मलांडा, संजय कड़ेला और दिनेश चंद मलांडा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।