सुरेंद्र कुमार नियुक्त हुए व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी
By : bharathalchal
Update: 2026-04-12 14:45 GMT
भीलवाड़ा (हलचल)। राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के प्रदेश महासचिव ने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। महासंघ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरेंद्र कुमार को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ के पद पर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।