बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान द्वारा फुले व अंबेडकर जयंती का आयोजन
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-12 15:48 GMT
भीलवाड़ा, . बैरवा कर्मचारी अधिकारी विकास संस्थान द्वारा महात्मा जोतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन श्री रैदास जी मंदिर, सांगानेर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्यों ने महात्मा जोतिबा फुले और डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को अंधविश्वास, पाखंड और कुप्रथाओं से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन हरदेव लाल बैरवा द्वारा किया गया। आयोजन में संस्थान के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।