भीलवाड़ा में अवैध खनन पर कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर ट्राली जब्त, चालक फरार
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-12 16:58 GMT
भीलवाड़ा। पुलिस थाना सदर भीलवाड़ा पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
सदर थाने के जेपी शर्मा ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ग्राम सुवाणा और पुरावतो का आकोला के बीच कोठारी नदी क्षेत्र में दबिश दी, जहां तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध बजरी खनन और परिवहन करते हुए पाई गईं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए और नदी क्षेत्र की झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालकों और वाहन मालिकों की तलाश जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
