भीलवाड़ा: बैकुंठ लोक धाम में 19 से पांच दिवसीय महायज्ञ, संत खड़ेश्वरी महाराज की आदमकद प्रतिमा होगी स्थापित

Update: 2026-04-04 04:02 GMT

 


भीलवाड़ा शहर में मेवाड़ मिल गेट के सामने स्थित बैकुंठ लोक धाम में 19 अप्रैल से पांच दिवसीय महायज्ञ और प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिव परिवार और ब्रह्मलीन संत खड़ेश्वरी महाराज की सवा फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। बैकुंठ लोक सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष लीला राम सिंधी के अनुसार, 19 अप्रैल सुबह 9:15 बजे पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर से 108 कलशों की जलयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दशविधि स्नान, मंडप प्रवेश और अग्नि स्थापना होगी। 20 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे से महायज्ञ शुरू होगा और 21 अप्रैल को देव पूजन व रामचरितमानस पाठ अर्चन महाभिषेक होगा। सचिव राजेश नाहर ने बताया कि 22 अप्रैल सुबह 8:15 बजे सांगानेरी गेट स्थित दूदाधारी गोपाल मंदिर से नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों (धानमंडी, बड़ा मंदिर, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन, कोर्ट चौराहा) से होते हुए मंदिर पहुंचेगी। 23 अप्रैल को प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्रतिष्ठा होगी। मकराना मार्बल से जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित संत की यह दूसरी प्रतिमा है, जबकि पहली प्रतिमा वृंदावन आश्रम में स्थापित की जा चुकी है। महोत्सव की तैयारियों में तेज सिंह पुरावत, भगवत सिंह, कुंज बिहारी काबरा, विवेक निमावत, ओमप्रकाश भाणावत, दलपत सिंह नानेचा सहित अन्य सदस्य जोर-शोर से जुटे हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News