भीलवाड़ा: 2 दिन मना धुलंडी का पर्व, दूसरे दिन जमकर खेली होली,गावो में बरसा रंग

Update: 2026-03-04 14:28 GMT


भीलवाड़ा हलचल। रंगों का पर्व धुलंडी भीलवाड़ा में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण के साये के कारण शहर में होली की रौनक कुछ फीकी रही थी, लेकिन बुधवार को ग्रहण के समाप्त होते ही पूरे जिले में होली का जश्न चरम पर पहुंच गया। सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर करने के लिए सड़कों पर निकल पड़ीं।

धूमधड़ाके के साथ मना धुलंडी का पर्व



 


जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोलियां दुपहिया वाहनों और पैदल ही अपने परिचितों के घर पहुंचीं। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान जगह-जगह डीजे और तेज म्यूजिक की धुन पर युवा जमकर थिरके और पूरा वातावरण अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया।

धार्मिक स्थलों पर फूलों की होली

मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी धुलंडी के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के साथ फूलों की होली खेलकर भक्ति का आनंद लिया। कई जगहों पर पानी की बौछारों के साथ भी होली खेली गई। भीलवाड़ा में रंगोत्सव का यह दौर सुबह से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा।

तेरापंथ युवक परिषद का स्नेह मिलन




 


आजाद नगर स्थित महाप्रज्ञ भवन में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष अमित मेडतवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह का संचार करने का प्रयास किया गया। मंत्री निखिल दूगड़ ने बताया कि समारोह में सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News