भीलवाड़ा में 3.70 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू

Update: 2025-10-09 11:30 GMT

भीलवाड़ा । विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर शहर में 11.80 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की शृंखला में दो प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।

गुरुवार को चित्रगुप्त सर्किल से रीको होते हुए पुर रोड तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया जिसकी लागत 3.70 करोड़ है।

पूर्व में यह सड़क 2013 में बनी थी लेकिन लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढों से आवागमन बाधित हो रहा था। इस सड़क के बनने से चित्तौड़ और कोटा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत कामगारों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

आज अपराह्न शुभारंभ कार्यक्रम पं. द्वारिकादास शर्मा के मंत्रोच्चार और इस्कॉन मंदिर के आशुतोष जी, हरिचेतन दास जी, बृजकुमार दास जी, रत्नभाव दास जी के कीर्तन के साथ हुआ। इस अवसर पर विचार परिवार के वरिष्ठ अशोक चौहान मुख्य अतिथि थे, जबकि सत्यनारायण वैष्णव और अभिजीत सारड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इससे पहले महात्मा गांधी अस्पताल में भी 1.80 करोड़ की लागत से बनने वाले सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता साहिल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता बंटी कुमार बैरवा सहित तथा सत्य नारायण गूगड़, बादल सिंह, सोनू यादव, लादू लाल गुर्जर, पृथ्वीराज, गोपाल सुवालका, लादू प्रजापत, भैरू लाल कुमावत, महावीर, लक्ष्मी, सतीश, फूलचंद, दीपक, प्रेम शंकर, दिलीप, नरेश के साथ ही अर्पित कोठारी, संजय राठी, सुंदरलाल बम्बोड़ा, बाबू लाल टाक, गजेन्द्र सिंह राठौड़, कमल कोठारी, दिनेश सुथार, मनीष अटारिया, अजय पाराशर व स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।

Similar News