भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम धुलण्डी पर्व के अवसर पर आगामी 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
समाज अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं मंत्री दिनेश कोगटा ने जानकारी देते हुए बताया कि धुलण्डी के पावन पर्व पर संजय कॉलोनी के माहेश्वरी बंधुओं का यह सामूहिक स्नेह मिलन कार्यक्रम संजय कॉलोनी स्थित भवन पर 4 मार्च को सायंकाल 5 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह है। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए भोजन निर्माण समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस दौरान समाज के लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और स्नेह भोज का आनंद लेंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455