'महेश स्पोर्ट्स एकेडमी' का कल होगा लोकार्पण, दिग्गज हस्तियाँ होंगी शामिल
भीलवाड़ा |श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित महेश स्पोर्टस एकेडमी का लोकार्पण 1 मार्च 2026 को प्रातः 9:30 बजे सेवा समिति के प्रांगण में किया जा रहा है। समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार कचौलिया ने बताया कि महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के लोकार्पण समारोह में लोकार्पणकर्ता पद्म सत्यनारायण नुवाल चेयरमेन सोलर ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज, अध्यक्षता संदीप काबरा सभापति अखित भारतीय माहेश्वरी महासभा, मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा, व रामपाल सोनी चेयरमेन संगम ग्रुप ऑफ इण्डस्ट्रीज भीलवाड़ा (पूर्व सभापति अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा) तथा समारोह के विशिष्ट अतिथि गोपाल राठी चेयरमेन संदीप मोटर्स, भीलवाड़ा व दिनेश नौलखा चेयरमेन नितिन स्पीनर्स, भीलवाड़ा समारोह में आमन्त्रित है। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने बताया कि महेश स्पोर्टस एकेडमी के लोकार्पण समारोह की तैयारियाँ बड़े पैमाने पर तेजी से और पूरे उत्साह के साथ जोर-शोर से चल रही है तथा समिति की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल जाखेटिया व सत्यनारायण मून्दड़ा, सहसचिव प्रहलादराय हिंगड़, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संचालक सदस्य केदारमल जागेटिया, ओमप्रकाश मालू, दिलीप अखेराम तोषनीवाल, सुरेशचन्द्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा, चन्द्रप्रकाश काल्या आदि समारोह को तैयारी में जूटे हुए है तथा समिति के पदाधिकारी लोकार्पण समारोह की विस्तृत योजनाओं के रूपरेखा बना रहे है।