भीलवाड़ा में सर्वोदय संकल्प शिविर: वैचारिक मंथन और 'चूल्हे के रिश्ते' पर जोर

Update: 2026-02-28 14:35 GMT


भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'सर्वोदय संकल्प शिविर' के प्रथम दिन वैचारिक विषयों पर गहन मंथन हुआ। शिविर में प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने कांग्रेस की मूल विचारधारा और आगामी चुनावी रणनीति पर संवाद किया।

विचारधाराओं का संघर्ष और स्वराज की राजनीति

प्रथम सत्र में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने "दो विचारधाराओं का संघर्ष" विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुकाबला केंद्रीकरण बनाम विकेंद्रीकरण का है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि वास्तविक लोकतंत्र ग्राम सभा से शुरू होता है और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करना ही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने 'सर्वोदय' को परिभाषित करते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही संगठन की असली प्रेरणा है।


संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक स्पष्टता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की सोच को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, जिला अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर ने इस शिविर को वैचारिक पुनर्जागरण का मंच बताया।

जनता से हो 'चूल्हे का रिश्ता'

संगठन के महासचिव एवं प्रशिक्षक श्याम पुरोहित ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एक महत्वपूर्ण मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता का जनता से "चूल्हे का रिश्ता" होना चाहिए, यानी वह केवल चुनाव में नहीं बल्कि सुख-दुख और रोजमर्रा की समस्याओं में हमेशा जनता के साथ खड़ा रहे। शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मनरेगा आंदोलन और आगामी पंचायत चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News