चांदगढ़ भेरुनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना व पूर्णाहुति कार्यक्रम आज से

Update: 2026-02-28 16:10 GMT

आकोला। (रमेश चंद्र डाड)कस्बे के चांदगढ़ गांव स्थित भेरुनाथ मंदिर में आज रविवार से मूर्ति स्थापना एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 101 कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। पांच दिनों तक श्रद्धालु जोड़े बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। बीज के दिन विशेष पूजा-अर्चना व पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है, आयोजन को लेकर गांव में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

Tags:    

Similar News