भीलवाड़ा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आनन्द धाम हवेली मन्दिर में आयोजित भक्ति कार्यक्रम " होली के रंग - ठाकुर जी के संग " में ख्यातनाम भजन गायिका डॉ सुमन सोनी के भजनों पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के सदस्यों , पदाधिकारियों एवं सनातन धर्म प्रेमी भक्तों ने नृत्य करके भगवान के साथ जमकर होली खेली और आनन्द धाम हवेली को बना दिया वृन्दावन धाम और बरसाना बना दिया !
इस भक्ति कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं मंदिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती एवं क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सोनी थे ! विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम राकेश जागेटिया एवं डॉ चेतना जागेटिया तथा क्लब के निम्न जिला पदाधिकारीगण डॉ राखी प्रमोद राठी , इन्दिरा डॉ भागचंद सोमानी , सुनिता मनीष करोड़,, शोभा रमेश नुवाल, सीमा बिड़ला, मधु लड्ढा, लीला राठी, ममता चैचाणी एवं जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, रामचन्द्र मून्दड़ा , ओशो कमलेश डाड व अन्य जन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई !
दो घंटे नोनस्टाप चले भजन कार्यक्रम में डॉ सुमन सोनी ने एक से बढ़कर एक फाल्गुन में उडे़े रे गुलाल भक्त आये बाबा के द्वार.. , आछी होली खेली रे कान्हा भांग चढगी..., मैं देख कोनी पाई बाबा श्याम घुंघटियो आगे आईग्यो रे... सहित बीसीयों भजनों को गाकर प्रस्तुति दी ! कार्यक्रम में राधा कृष्ण बने एडवोकेट नीलम दरगड़ व मीनाक्षी दरगड को क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी, सुमन बाहेती ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया !
इस शानदार भक्ति कार्यक्रम में भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी महिला मंडल की नव निर्वाचित सचिव विनिता तोषनीवाल के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा व सचिव ने विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान करके कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई
कार्यक्रम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में आए सभी भक्तों का आभार क्लब की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी एवं मन्दिर ट्रस्ट की तरफ से सुमन बाहेती ने किया !
