भीलवाड़ा प्रहलाद तेली | शहर के बापूनगर इलाके में शनिवार रात फाल्गुनी बयार के बीच चंग की थाप पर होली की धमाल मची। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी होली गीतों और भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। मोहता ने बताया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से इस आयोजन की शुरुआत की गई है। ढप और चंग की गूंज के साथ देर रात तक फाग उत्सव का दौर चलता रहा, जिसमें 'होली आई रे' और 'फागण आयो' जैसे गीतों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने नृत्य किया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455