भीलवाड़ा में 5 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Update: 2025-10-04 12:41 GMT

भीलवाड़ा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अ.वि.वि.नि.लि.) की ओर से 5 अक्टूबर 2025, रविवार को आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बिजली कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है।

11 केवी टेक्सटाइल मार्केट फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र

ओम टावर, A सेक्टर आजादनगर, चर्च रोड, शनि मंदिर, गाडरी खेड़ा, भालेश्वर भवन, देवनारायण मंदिर आजादनगर, भेरू कॉम्प्लेक्स, सिलावट मोहल्ला, अभिषेक मार्केट, मार्ट, नाहर पेट्रोल पंप, टेक्सटाइल मार्केट, ABCDEF ब्लॉक, रौनक मार्केट, सीधी प्लाजा, अम्बाजी मार्केट, गंगापुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र।

11 केवी छात्रावास फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र:

महेशपुरम, पुराना पुलिस थाना, अपोलो टायर, गयरस माता मंदिर, श्रीराम कॉलोनी, कच्ची बस्ती, देमंड बावजी रोड, हजारी खेड़ा चौराहा, अलास्का होटल, खेमराज भेरुजी एवं आस-पास के क्षेत्र।

11 केवी मालीखेड़ा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र:

महात्मा जी की गली, मालीखेड़ा, बलिया खेड़ा, गाटा रानी माताजी, झातला माताजी, गयरस माता मंदिर के सामने एवं मालीखेड़ा फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्र। उक्त कार्य के दौरान आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है।

Similar News

चैत्र नवरात्रि: शक्तिपीठों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,: आज हो रही मां चंद्रघंटा की विशेष आराधना