विश्व शांति के लिए सांवरिया मंदिर में हवन 6 को, रात में होगा खीर प्रसाद वितरण
भीलवाड़ा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांवरिया सेठ मंदिर, नौगांवा में 6 अक्टूबर सोमवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विश्व शांति की कामना हेतु शाम 4 बजे विशेष हवन करवाया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि हवन पंडित रमाकांत आचार्य के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। भक्त नागेंद्र सिंह अपने परिवारजनों सहित इस हवन के मुख्य यजमान होंगे। सभी आमंत्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार समय पर मंदिर परिसर में पहुंचें। रात्रि में खीर प्रसाद बनाया जाएगा, जिसे अन्नपूर्णी पर भोग लगाकर और ठाकुरजी के भोगों में चढ़ाने के बाद सभी भक्तों में वितरित किया जाएगा। 12 अक्टूबर को मंदिर का नौवां पाटोंत्सव मनाया जाएगा। रामचरित मानस पाठ सहित कई कार्यक्रम होंगे, मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों को इस पुण्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।