जिला न्यायाधीश ने किया भीलवाड़ा कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण

Update: 2025-09-26 10:00 GMT

भीलवाड़ा। उच्चतम न्यायालय के आदेश एवं रालसा, जयपुर के निर्देशों के पालन में आज   जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में जेल विजिटिंग बोर्ड ने जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बंदियों के स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं, रसोईघर की सफाई, भोजन की गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।

जेल प्रशासन से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी बंदी के साथ जाति, धर्म, वर्ग या लिंग के आधार पर भेदभाव न हो और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई वर्गीकरण न किया जा रहा हो।

जेल परिसर और बैरकों की मरम्मत, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, समाज कल्याण अधिकारी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Similar News