रेड़वास में विराट हिन्दू सम्मेलन कल, घर-घर बांटे जा रहे पीले चावल

Update: 2026-02-07 06:07 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष समारोह पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत रेड़वास मंडल केंद्र पर कल 8 फरवरी रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । रेड़वास मंडल में रघुनाथपुरा, गोठड़ा, कानपुरिया, बिरमियास, बलिया खेड़ा, सबलपुरा गांव शामिल हैं । अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा व संयोजक महावीर जाट ने बताया कि कल रविवार प्रातः 11 बजे विशाल कलश यात्रा, शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रभातफेरी, अखाड़ा व झांकी सजाई जाएगी ।

शोभायात्रा रेड़वास गांव में तेजाजी मंदिर से प्रारंभ होगी, ‌जो विभिन्न गली मोहल्ले से होते हुए शिवालय मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी । जहां साय 4 बजे आकोला शिवालय महंत रामस्नेही दास जी महाराज व चित्तौड़गढ़ के सावा राघव गौशाला के राघव नाथ जी महाराज धर्म सभा को संबोधित करेंगे और आशीर्वचन होगा । इसको लेकर गांवों में घर-घर जाकर मंडलियां पीले चावल बांटने के साथ ही कार्यक्रम में आने का आमंत्रण पत्रक दे रहे हैं । रेड़वास सहित अन्य गांवों में झंडियां व फरिया लगाने से माहौल भगवा मय बना है ।

Tags:    

Similar News