गांधी स्मृति भवन त्रिवेणी संगम पर 78 वीं गांधी विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

By :  vijay
Update: 2025-02-12 16:43 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड)क्षैत्र के तीन नदियों के संगम त्रिवेणी नदी के पास स्थित गांधी स्मृति भवन, त्रिवेणी संगम बीगोद पर हर वर्ष की भांति 78 वीं बार युग पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश की आजादी में बलिदान हुए शहीदों को चली आ रही परम्परानुसार श्रृद्धा सुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी। प्रार्थना सभा रामधुनि व सर्व धर्म समभाव संकीर्तन के साथ शुरू हुई। नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद के बालक , बालिकाओं ने नाटिका के माध्यम से गांधीजी के विचार प्रकट किए। सर्वोदय विचारकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से सम्बंधित संस्मरण एवं विचार प्रकट किए।

उक्त कार्यक्रम रचनात्मक संस्था सेवा संघ बीगोद द्वारा आयोजित किया गया। विदित रहे यहां 12 फरवरी 1948 को गांधीवादी राष्ट्रीय नेताओं ने त्रिवेणी संगम नदी में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी कि अस्थि कलश पवित्र त्रिवेणी संगम में प्रवाहित किया गया जा कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी तब से ही यह आयोजन अनवरत चल रहा है।

संस्था की बैठक में पिछले वर्ष की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। चिकित्सा शिवि लगाने सहित विचार विमर्श किया गया।

सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने आभार प्रकट किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल त्रिपाठी, महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी, सचिव शिवप्रकाश भाटिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामचंद्र खटीक,दीपक जैन, कय्यूम लुहार, भोपाल सिंह बापना,घन श्याम पोरवाल, लादूलाल खटीक,सुनील पहाड़ियां, मुकेश जैन, पत्रकार केसरीमल मेवाडा, सुरेश लोढ़ा, दिनेश सनाढ्य, देवीलाल साहुआदि उपस्थित थे।

Similar News