सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन, 94 युवा चयनित
भीलवाड़ा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एनडीआरएफ एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली द्वारा भीलवाड़ा जिले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों हेतु ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए तहसील स्तर पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
भर्ती अधिकारी रामेश्वरलाल प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती जिला प्रशासन के सहयोग से शिविरों के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 26 सितंबर को रा.उ.मा.वि. प्रतापनगर स्कूल, भीलवाड़ा में भर्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 148 युवाओं ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह (नीमच) और सहायक भर्ती अधिकारी रामेश्वरलाल प्रजापति द्वारा किया गया।
शारीरिक मापदंड परीक्षण के पश्चात कुल 94 युवाओं का चयन किया गया। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली। भर्ती परीक्षा में निम्न योग्यता वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया:
चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके पश्चात एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को 65 वर्ष तक की नौकरी दी जाएगी।
प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को भारत सरकार के औद्योगिक क्षेत्र, मल्टीनेशनल कंपनियों, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो, हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।
