चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर घर-घर में हुआ dihaadi पूजन, शक्तिपीठों पर कल होगी पूर्णाहुति

Update: 2026-03-26 15:13 GMT

 

भीलवाड़ा (हलचल)। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन आज भीलवाड़ा जिले में मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। घर-घर में दिहाड़ी पूजन हुआ और माता को भोग लगाने के लिए चावल, लापसी, पूए और खीर जैसे विभिन्न व्यंजन बनाए गए। इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया।

उधर, कल यानी नवमी को भी देहरी पूजा के साथ नवरात्र का समापन होगा। इस अवसर पर जिले के शक्तिपीठों पर विशेष सजावट की गई है। बाबा धाम में कन्या पूजन का विशेष आयोजन होगा, जबकि अन्य शक्तिपीठों पर हवन, कीर्तन और पूजन के साथ ही पूर्णाहुति के कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर आज शक्तिपीठों को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News