मेघवंशी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, भीलवाड़ा में खुशी की लहर
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए रोशन मेघवंशी को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की गई।
रोशन मेघवंशी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के जिला महामंत्री तथा भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं।
उनकी इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल है। भीलवाड़ा जिले में भाजपा परिवार और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मेघवंशी को बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि रोशन मेघवंशी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।