भीलवाड़ा को भी महंगाई का तगड़ा झटका: नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल पर 6 ओर -डीजल पर 3रुपए
भीलवाड़ा | पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए निजी पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। भीलवाड़ा जिले सहित पूरे राजस्थान में कंपनी ने गुरुवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 'आग' लगा दी है। पेट्रोल के दाम में सीधे 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
निजी पंपों पर सन्नाटा, बिक्री पर पड़ा बुरा असर
गुरुवार सुबह जैसे ही नई दरें लागू हुईं, नायरा के फ्यूल पंपों पर पहुंचने वाले वाहन चालक हैरान रह गए। सरकारी तेल कंपनियों के मुकाबले अचानक बढ़ी इन कीमतों के कारण नायरा के पंपों पर बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। उपभोक्ता अब निजी पंपों के बजाय सरकारी तेल कंपनियों (HPC, IOC, BPC) की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे नायरा के पंपों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्रदेश के 900 पंपों पर वसूली जा रही 'प्रीमियम' कीमत
राजस्थान में नायरा के लगभग 900 और देशभर में 6700 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों और रोजाना सफर करने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव का हवाला देकर की गई इस वृद्धि ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
बढ़ सकती है माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट की लागत
डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी से माल ढुलाई महंगी होने का खतरा मंडरा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। हालांकि कंपनी ने इस 'तीखी' बढ़ोतरी पर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
