251 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, दुर्गा शक्ति अखाड़े का 'महा तांडव' रहा आकर्षण

Update: 2026-02-01 09:24 GMT


​भीलवाड़ा (हलचल)। शहर के मॉडल चौराहा स्थित पुलिस चौकी के पीछे हनुमान जी मंदिर परिसर में आज भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित धार्मिक महोत्सव के तहत 251 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​डीजे और ढोल-बाक्या की गूंज पर थिरके श्रद्धालु

​कलश यात्रा का शुभारंभ हनुमान जी मंदिर से हुआ, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे, मस्क बाजा और ढोल-बाक्या की सुमधुर लहरियों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। पूरे मार्ग में 'जय श्री राम' और 'हनुमान जी' के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।

​दुर्गा शक्ति अखाड़े का 'महा तांडव' प्रदर्शन

​इस भव्य यात्रा का मुख्य आकर्षण दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया 'महा तांडव' प्रोग्राम रहा। अखाड़े के सदस्यों ने शौर्य और कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शक्ति प्रदर्शन और भक्ति भाव के इस मेल ने आयोजन को यादगार बना दिया।

​बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

​कलश यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

Similar News