‘रेलवन’ ऐप से टिकट बुकिंग पर 3% छूट, यात्रियों को लाइन से मिलेगी राहत

Update: 2026-03-24 04:40 GMT


 रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ‘रेलवन’ ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत तक की छूट देने की सुविधा शुरू की है। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा, जिससे खासकर गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, ‘रेलवन’ ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक मिलेगा। वहीं, अन्य डिजिटल पेमेंट माध्यमों से टिकट बुक करने पर भी 3 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देना और यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों से राहत दिलाना है। रेलवे का मानना है कि इससे कैशलेस ट्रांजैक्शन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और समय की बचत होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के 40वें स्थापना दिवस पर ‘रेलवन’ ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करता है।

‘रेलवन’ ऐप में ट्रेन सर्च, लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर चेक, प्लेटफॉर्म और कोच पोजीशन, रियल टाइम अलर्ट, यात्रा रिमाइंडर और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुरक्षित लॉगिन (एमपिन/बायोमेट्रिक) की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स को बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

रेलवे ने बताया कि इस योजना की अवधि पूरी होने के बाद CRIS द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Tags:    

Similar News