भीलवाड़ा के 9 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा "राजस्थान पुलिस सेवा पदक"

भीलवाड़ा, हलचल जिले के 9 बहादुर पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रतिष्ठित "राजस्थान पुलिस सेवा पदक" से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश में की गई है। यह सम्मान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की विशेष अनुशंसा पर प्रदान किया जा रहा है।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:
हंसपाल सिंह (उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी आसींद)
उदय लाल शर्मा (सहायक उपनिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक कार्य fmtालय)
रणवीर सिंह (सहायक उपनिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय)
प्रताप सिंह (सहायक उपनिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय)
आशीष मिश्रा (सहायक उपनिरीक्षक, प्रभारी साइबर सेल)
महेंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय)
ओमप्रकाश (हेड कांस्टेबल, जिला विशेष टीम)
सत्यनारायण शर्मा (हेड कांस्टेबल, साइबर सेल)
देवेंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल घुड़सवार, पुलिस लाइन)
इन पुलिसकर्मियों को यह सम्मान आगामी "राजस्थान पुलिस दिवस परेड" समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल इन जांबाजों के लिए, बल्कि पूरे भीलवाड़ा पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, "ये पुलिसकर्मी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए जाने जाते हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवा का प्रतीक है।"यह सम्मान भीलवाड़ा पुलिस की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति उनके जज्बे को और मजबूत करता है।


