कंजर बस्ती में घुसकर मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट, निर्वस्त्र कर लज्जा भंग करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Update: 2026-02-19 09:55 GMT

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेेेली)।  जिले के बडलियास थाना क्षेत्र के उदलियास माफी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कंजर बस्ती में घुसकर दबंगों द्वारा एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने और महिला को निर्वस्त्र कर उसकी लज्जा भंग करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता श्यामकली पत्नी राकेश कंजर ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। आरोप है कि नोला बलाई, शांतिलाल और छोटूलाल सहित करीब 20-25 लोग लाठियों, सरियों और पत्थरों से लैस होकर बस्ती में आए। उन्होंने प्रार्थीया की मां के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला के कपड़े फाड़कर उसे नग्न कर दिया और करीब 15-20 मिनट तक तांडव मचाया।

बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें प्रार्थीया की पत्नी इंद्रा, पिता गोपाल और काका पप्पू शामिल थे, उनके साथ भी गंभीर मारपीट की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष को ही थाने में बंद कर दिया। प्रार्थीया ने एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल अवस्था में भी उनकी मां को भद्दी गालियां दी गईं और समय पर इलाज उपलब्ध नहीं कराया गया। दूसरे दिन जमानत होने पर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Tags:    

Similar News